खराब सड़क को लेकर मंत्री से शिकायत, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

0
Advertisements

सरायकेला : केरूवाडूंगरी पंचायत की जर्जर सड़कों को लेकर पंचायत के मुखिया ने ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया। पोटका विधानसभा क्षेत्र के मुखिया कान्हू मुर्मू ने पंचायत की सभी सड़कों की खराब स्थिति की जानकारी देते हुए जल्द सुधार की मांग की। फोटो है

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मुखिया ने बताया कि बरसात के मौसम में इन सड़कों पर आवागमन बेहद कठिन हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई, मरीजों को अस्पताल ले जाना और रोजमर्रा के काम पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि सड़कें पूरी तरह से खराब और जर्जर हो चुकी हैं।

मंत्री को स्थिति से अवगत कराते हुए मुखिया ने शीघ्र मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण की मांग की। इस पर मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीण महिलाओं ने भी खराब सड़कों को लेकर नाराजगी जताते हुए जल्द समाधान की मांग की है।

About The Author

See also  जनगणना 2027 में ‘आदिवासी धर्म’ के लिए अलग कॉलम की मांग, संजय सिंह को सौंपा ज्ञापन

Thanks for your Feedback!

You may have missed