3 साल की मासूम का बोरे में मिला शव, पड़ोसियों पर हत्या का आरोप, गांव में भारी बवाल

0
Advertisements
Advertisements

गोड्डा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मकुंदी दिकवानी गांव में 3 वर्षीय बच्ची निशा सोरेन की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार दोपहर घर के सामने से लापता हुई बच्ची का शव देर रात एक बोरे में मिला। मृतका गांव के ही रमेश सोरेन की बेटी थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

परिजनों के अनुसार, बच्ची के गायब होने के बाद देर रात तक ग्रामीण उसकी तलाश करते रहे। इसी दौरान गांव के एक युवक को संदिग्ध हालत में बोरा ले जाते देखा गया। शक होने पर ग्रामीणों ने जब बोरे की तलाशी ली तो उसमें बच्ची का शव मिला। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी प्रेम मुर्मू को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पूछताछ में उसने दूसरे आरोपी जर्मन सोरेन का नाम बताया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे भी पकड़ लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने बताया कि दोनों आरोपी मृतका के पड़ोसी हैं और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

 

See also  फेसबुक पर CM को जान से मारने की धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed