अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सरयू राय ने किया पुरस्कृत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के बारीडीह स्थित कार्यालय में गुरुवार को अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता और रांची खेल गांव स्टेडियम में आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ज्ञात हो कि अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन गत 26 अप्रैल को जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम और जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उस दौरान भी विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया था।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद विजेता खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर सरयू राय ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, इसलिए जो खिलाड़ी इस बार सफल नहीं हो सके, वे निराश न हों बल्कि अपनी कमियों को दूर कर और मेहनत के साथ आगे बढ़ें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष गोपाल कुमार, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, कोच पूजा कौर, पी. विजय कुमार और विजय नारायण सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों में रिद्धी चटर्जी, आर्शिया कुमारी, लख्खी लकड़ा, अर्पिता मंडल, रेश्मी गोप, अदिति राज और साई सोनम शामिल रहीं। वहीं रजत पदक विजेताओं में शैल नंदिनी, देवअश्मिता दास, आदया वत्स, रायना मंगल, मायरा बोइपाई, रितशिका, रोशनी सहरिया, दीक्षा कुमारी, अर्दिशा बनर्जी और सानवी ठाकुर का नाम शामिल है। कांस्य पदक अंशिका कुमारी, मुस्कान कुमारी, श्रुति कुमारी और श्रेया कुमारी ने हासिल किया।

See also  29 अगस्त से हॉकी का बड़ा मुकाबला, 48 टीमें उतरेंगी मैदान में; 7 सितंबर तक चलेगी चैंपियनशिप

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed