कोयला खदान में एयर ब्लास्ट से हड़कंप, एक मजदूर की मौत, कई घायल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के परशिया कोलियरी (कुनुस्तोरिया एरिया) की भूमिगत खदान में एयर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। खदान के 27 नंबर सेक्शन में काम के दौरान अचानक तेज दबाव वाली हवा का विस्फोट हुआ, जिससे कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद खदान में अफरा-तफरी मच गई और मजदूर इधर-उधर गिर पड़े।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में ठेका मजदूरों के साथ कोलियरी का एक अतिरिक्त प्रबंधक भी शामिल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है।

About The Author

See also  महज डेढ़ साल में ही चौका कांड्रा सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त, एनएचएआई की ठोस पहल करने की जरूरत

Thanks for your Feedback!

You may have missed