देहरादून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एक लाख के इनामी आरोपी यशराज गिरफ्तार
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : देहरादून के चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बागबेड़ा निवासी और एक लाख रुपये के इनामी आरोपी यशराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपियों को मदद पहुंचाने में उसकी अहम भूमिका थी। बताया जा रहा है कि उसका पिता भी पहले इस मामले में जेल जा चुका है।
Advertisements

जांच एजेंसियों के अनुसार, यशराज पर आरोप है कि उसने आरोपियों को भागने में सहायता की थी। पुलिस पहले से उसकी तलाश कर रही थी और उस पर इनाम घोषित था। विक्रम शर्मा की हत्या 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में गोली मारकर की गई थी, जिसके बाद से कई राज्यों में छापेमारी चल रही थी।


