सोनारी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार फलने-फूलने का आरोप, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल


जमशेदपुर:- सोनारी थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध कारोबार और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों के बीच भारी चर्चा है। क्षेत्र में गांजा, शराब, मटका, अवैध लॉटरी जैसे गैरकानूनी धंधों के खुलेआम संचालित होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार अब आम हो चुका हैं, जिससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि कई अवैध कारोबारियों का नेटवर्क क्षेत्र में सक्रिय है और इनकी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि गुदड़ी बाजार, एरोड्रम बाजार, राम मंदिर चौक, कागलनगर, खूंटाडीह और लहरी बस्ती समेत कई इलाकों में संगठित रूप से अवैध धंधे संचालित किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गांजा, शराब, मटका अवैध लॉटरी आदि में गुदड़ी बाजार के किशन बालमुचू, एरोड्रम बाजार का सूरज साहू, राम मंदिर चौक का शंकर, कागल नगर टेंपो स्टैंड गंगा कर्मकार, खूंटाडीह का मनी दास लहरी बस्ती का कलाम और शफीक, सेंटर कागलनगर का ननका, बंटी लॉटरी माफिया, आरिफ और जीतू प्रसाद के गिरोह काम कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि कभी-कभार खानापूर्ति के तौर पर गिरफ्तारियां होती हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही गतिविधियां शुरू हो जाती हैं।
इधर, इलाके में अवैध कारोबार को लेकर भी कई नाम चर्चा में हैं। लोगों का कहना है कि यह कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जाती है। वहीं, पीसीआर और टाइगर मोबाइल के कुछ जवानों पर भी अवैध वसूली के आरोप लगाए जा रहे हैं।



