मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में मौत से सियासी हलकों में शोक

0
Advertisements
Advertisements

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। अचानक हुई इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर फैल गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

प्रतीक यादव राजनीति से दूरी बनाकर रखते थे और फिटनेस व रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। उनके निधन के बाद कई राजनीतिक नेताओं और समर्थकों ने शोक व्यक्त किया है। अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने भी अपने तय कार्यक्रम रद्द कर दिए है.

See also  झारखंड में परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, MVI के 21 नए पदों को मंजूरी, सड़क सुरक्षा पर जोर

Thanks for your Feedback!

You may have missed