रहस्यमयी मौत से सनसनी, बिहार जाने निकला युवक झारखंड में मृत मिला, पिता ने बहू पर लगाया गंभीर आरोप

0
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के खुथवा मोड़ के पास एनएच-343 किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी अमन झा के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के पिता विद्यासागर झा ने अपनी बहू पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

परिजनों के अनुसार, अमन शनिवार सुबह करीब छह बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह बिहार के आरा जा रहा है। कुछ घंटों बाद उसके शव मिलने की खबर आई। पिता का आरोप है कि रास्ते में ही बेटे की हत्या कर शव को झारखंड सीमा में फेंक दिया गया। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी बहू करीब आठ महीने पहले घर छोड़ चुकी थी और बाद में दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन वह लगातार अमन को जान से मारने की धमकी देती थी।

रंका थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed