नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर वीडियो से ब्लैकमेल, 55 हजार नकद और गहने वसूले, आरोपी फरार


जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ ब्लैकमेलिंग और शोषण का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और 26 मार्च 2026 को ओडिशा के पुरी ले गया। वहां होटल में रहने के दौरान आरोपी ने किशोरी का गुप्त रूप से वीडियो बना लिया।

जमशेदपुर लौटने के बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से करीब 55 हजार रुपये नकद और सोने के गहने वसूल लिए। लगातार मानसिक प्रताड़ना और धमकियों के बाद किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पीड़िता के पिता की शिकायत पर जुगसलाई पुलिस ने मुख्य आरोपी रजाउल उर्फ राजू और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि आरोपी गौरी शंकर रोड क्षेत्र का रहने वाला है!


