पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला, कई थानों में हलचल

0
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर नई जगहों पर पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। इस बदलाव में कई थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को अलग-अलग थानों और इकाइयों में भेजा गया है। विभागीय स्तर पर इसे प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें ताकि कामकाज प्रभावित न हो।

पुलिस विभाग के इस फैसले के बाद जिले के कई थानों और शाखाओं में गतिविधियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि नए पदस्थापन से कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

See also  परिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की हत्या, राजपुर पुलिस जांच में जुटी, इलाके में सनसनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed