बारात में बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आए 4 युवक, हालत गंभीर

0
Advertisements
Advertisements

पलामू : जिले के पांकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बारात लेकर जा रही बस के साथ बड़ा हादसा हो गया। पांकी-लावालौंग मुख्य मार्ग पर गढ़गांव पुलिया के पास बस की छत पर बैठे चार युवक 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, पाटन थाना क्षेत्र के बलगड़ा गांव से बारात लावालौंग के रिमी रामपुर जा रही थी। रात करीब 10 बजे बस जैसे ही गढ़गांव पुलिया के पास पहुंची, छत पर बैठे बाराती बिजली तार के संपर्क में आ गए। हादसे में प्रमोद कुमार यादव, राजेश यादव, रंजन कुमार यादव और विनोद कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी की उम्र 24 से 27 वर्ष के बीच बताई गई है।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। सभी घायल युवक पाटन थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

See also  विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनहित को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता : नौशीन खान

Thanks for your Feedback!

You may have missed