CBSE रिजल्ट को लेकर वायरल पोस्ट से बढ़ी टेंशन, CUET दे रहे छात्र परेशान

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। पोस्ट में दावा किया गया है कि बोर्ड 11 मई को रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि CBSE की ओर से अब तक रिजल्ट डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वायरल वीडियो में कहा गया कि कॉपियों की जांच प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर 11 मई तक नतीजे आने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रिपोर्ट के मुताबिक कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में Hantavirus से जुड़ी परिस्थितियों के कारण रिजल्ट में देरी की भी चर्चा की गई, लेकिन इसकी किसी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। छात्रों की सबसे बड़ी चिंता CUET परीक्षा को लेकर है, क्योंकि CUET UG परीक्षा भी मई के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। ऐसे में रिजल्ट और परीक्षा एक साथ होने की आशंका से छात्र सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर रिजल्ट डेट को लेकर तनाव और नाराजगी जाहिर की है। कुछ का मानना है कि हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट 10 से 15 मई के बीच जारी हो सकता है, जबकि कई छात्र आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे हैं। CBSE ने फिलहाल छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट और बोर्ड नोटिस पर भरोसा करने की सलाह दी है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed