करणी सेना द्वारा महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य आतिशबाजी एवं लड्डू वितरण,जय महाराणा की जयकार से गूंजा महाराणा चौक

0
Advertisements
Advertisements

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम क्षत्रिय करणी सेना द्वारा मेरिन ड्राइव स्थित महाराणा चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान घंटों आतिशबाजी कर महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने महाराणा प्रताप अमर रहें के नारों के साथ वातावरण को वीर रस से भर दिया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने चौक में लड्डू वितरण किया ।पदाधिकारियों ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्र गौरव के प्रतीक हैं। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।जिलाध्यक्ष मोहित सिंह,हरि सिंह राजपूत,रंजन सिंह,हिमांशु सिंह,लवकेश सिंह,राजकुमार सिंह,निहाल,रविशंकर,रोहित,विकाश,आशीष,मोलू,महेश,संदीप व अन्य लोग मौजूद थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  ऑपरेशन के कुछ देर बाद मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed