नेतरहाट में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पूजा महोत्सव, पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा वातावरण

0
Advertisements
Advertisements

नेतरहाट स्थित जंगल वाल फेयर स्कूल परिसर में शुक्रवार को आदिवासी समाज का महान प्रकृति पर्व सरहुल पूजा पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पूजा समारोह में गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मांदर की थाप, पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सरना पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत बृज्या एवं सहयोगी तोंडवा बृज्या ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा अच्छी वर्षा की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस्टेला नागेशिया उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में रामबिशुन नागेसिया, अजय प्रसाद, सुधीर बृज्या, चांदनी भगत और संध्या टोप्पो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पूजा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की मौजूदगी से श्रद्धालुओं में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

सरहुल महोत्सव के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर आदिवासी संस्कृति और परंपरा की सुंदर झलक पेश की। पूरा नेतरहाट क्षेत्र सरहुल पर्व की खुशियों में सराबोर नजर आया।

See also  सोना देवी विश्वविद्यालय में कवि गुरू रबिन्द्र नाथ टैगोर की 165 वें जयंती मनाई गई

Thanks for your Feedback!

You may have missed