बोरिंग के नाम पर घूस मांगी तो होगी कार्रवाई, विधायक की चेतावनी से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने के लिए विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने चापाकल और बोरिंग योजना में भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि विधायक निधि से लगाए जा रहे चापाकलों के नाम पर अगर किसी लाभुक से एक रुपये भी मांगे गए, तो संबंधित एजेंसी और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए विधायक निधि का बड़ा हिस्सा जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने में लगाया गया है। उन्हें सूचना मिली है कि कुछ जगहों पर बोरिंग कराने के नाम पर अवैध वसूली की कोशिश हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना पूरी तरह निशुल्क है और किसी को कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई ठेकेदार, बिचौलिया या एजेंसी से जुड़ा व्यक्ति पैसे मांगता है, तो तुरंत इसकी सूचना विधायक कार्यालय या उनके कार्यकर्ताओं को दें। विधायक ने कहा कि भ्रष्टाचार और घूसखोरी के खिलाफ उनकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है और जनता का हक मारने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

See also  टाटा स्टील समर कैंप 2026 के लिए पंजीकरण में दिखा जबरदस्त उत्साह, 11 मई से होगा शुभारंभ

Thanks for your Feedback!

You may have missed