बच्चों के लिए शुरू होगा मेगा समर कैंप, खेल-योगा समेत कई एक्टिविटी से बढ़ेगा उत्साह

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन की ओर से एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 9 मई से 25 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 4 से 12 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को किट और रिफ्रेशमेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

समर कैंप में फुटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, योगा, जुंबा, बॉक्सिंग, वॉकिंग और बच्चों के लिए फन गेम्स आयोजित होंगे। करीब 40 प्रशिक्षित कोच बच्चों को ट्रेनिंग देंगे। कैंप का उद्घाटन शनिवार सुबह साढ़े सात बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू मौजूद रहेंगी, जबकि एसडीओ अर्णव कुमार मिश्रा, अभिषेक अग्रवाल और अचिंतम गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। इसकी जानकारी एसोसिएशन के सचिव जे बेहरा ने दी।

See also  चाईबासा: पथ निर्माण विभाग का लिपिक नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed