ममता बनर्जी पर योगी सरकार के मंत्री का बड़ा हमला, ‘गोमाता की हाय’ वाले बयान से सियासत गरमाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

अयोध्या : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को जनता और गोमाता की “हाय” लगी है। मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और बयान को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

लक्ष्मी नारायण चौधरी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से खराब शासन चल रहा था और वहां गायों की हत्या कर उन्हें बांग्लादेश भेजा जाता था। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता मौजूदा व्यवस्था से परेशान थी। वहीं शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं।

इस दौरान मंत्री ने अति पिछड़ा वर्ग के लिए अलग व्यवस्था और आरक्षण की जरूरत पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर देश के खिलाफ कोई साजिश होगी तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। मंत्री के बयान के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है।

About The Author

See also  NEET प्रदर्शन में पोते की गिरफ्तारी से दुखी दादी ने लिखा भावुक पत्र, रिहाई की लगाई गुहार

Thanks for your Feedback!