वायरल वीडियो से खुलासा, टाटानगर स्टेशन पर शातिर पैकेटमार गिरफ्तार

0
Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक शातिर पैकेटमार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद ताबीश के रूप में हुई है, जो मानगो के आजाद बस्ती का निवासी है और उसका स्थायी पता बिहार के गया जिले में बताया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह कार्रवाई 2 मई 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें आरोपी टिकट काउंटर के पास भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों का सामान चोरी करने की कोशिश करता नजर आया था। वीडियो सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और जांच शुरू की गई।

रविवार शाम सघन तलाशी अभियान के दौरान आरोपी को स्टेशन परिसर से ही पकड़ लिया गया। उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह लंबे समय से स्टेशन के भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों को निशाना बना रहा था। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया गया है।

About The Author

See also  भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 10 से अधिक घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed