पत्नी निकली साजिशकर्ता, बाया सरदार हत्याकांड का खुलासा; परिजनों संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: खरसावां थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बाया सरदार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समीर सवैया ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि बाया सरदार की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी सुनीता सरदार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कराई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एसडीपीओ के अनुसार, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया, जिसमें मृतक की पत्नी सुनीता सरदार, उसका भाई सोमा मुंडा (उर्फ लुबू मुंडा), बीर सिंह मुंडा और बिरा मुंडा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आपसी रंजिश और पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना फरसा, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी (JH01GF1233) और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सोमा मुंडा का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है और वह वर्ष 2019 में कुचाई थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट एवं यूएपीए जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है।

इस पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी गौरव कुमार एवं तकनीकी शाखा की अहम भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना की है।

See also  PM आवास में देरी पर फूटा गुस्सा, 6 साल बाद खुद करेंगे गृह प्रवेश… विधायक का बड़ा ऐलान

Thanks for your Feedback!

You may have missed