सूचना मिलते ही एक्शन में आए बीडीओ, खराब जलमीनार की मरम्मत के दिए त्वरित निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय क्षेत्र में खराब पड़े जलमीनार को लेकर शिकायत मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को मरम्मत कार्य तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि जलमीनार के खराब होने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए बीडीओ ने मामले को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जल्द से जल्द जलापूर्ति व्यवस्था बहाल की जाए।

बीडीओ संतोष बैठा ने कहा कि आम जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागीय कर्मियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि देरी होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रखंड प्रशासन की इस त्वरित पहल से स्थानीय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है और माना जा रहा है कि जल्द ही क्षेत्र में पेयजल संकट समाप्त हो सकेगा।

See also  महुआडांड़ पीडीएस गोदाम बना ‘भ्रष्टाचार का स्मारक’! पहली ही बारिश में उखड़ी छत, अनाज भीगा

Thanks for your Feedback!

You may have missed