दिल्ली में RBI बिल्डिंग में आग से हड़कंप, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर, मचा अफरा-तफरी

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की इमारत में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत 6 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इमारत की छत पर लगे सोलर पैनल में लगी थी। दोपहर करीब 1:05 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। अभी तक किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

See also  EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर ममता बनर्जी की रातभर निगरानी, छेड़छाड़ के आरोपों से बढ़ा सियासी तनाव

Thanks for your Feedback!

You may have missed