श्रीमती कांता एक्का बनीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ज्वाइंट सेक्रेटरी, क्षेत्र में खुशी की लहर

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ – झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तार के तहत अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने नई टीम की घोषणा की है। इस क्रम में महुआडांड़ प्रखंड के ग्राम राजडंडा निवासी श्रीमती कांता एक्का को ज्वाइंट सेक्रेटरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।श्रीमती कांता एक्का को यह पद मिलने की खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर झारखंड विधानसभा के सभापति सह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव, सेवादल जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता बृंद बिहारी यादव, जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, आदिवासी जिलाध्यक्ष अजित पाल कुजूर, जिला महासचिव भानु प्रसाद, जिला सचिव अजय प्रसाद व कोमल किंडो, जिला महासचिव किशोर तिर्की, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित बरुआ, प्रदेश सचिव विजय बहादुर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी सहित कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।इसके अलावा प्रखंड उपाध्यक्ष नसीम अंसारी, कांग्रेस नेता रानु खान, बसारत अली, रिंकू खान, गुड्डू खान, महिला अध्यक्ष फ्रिदा कुजूर, कांग्रेस जिला महासचिव सुषमा कुजुर, जिला महासचिव निर्मला कुजूर, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहैल, उपाध्यक्ष पप्पू खान व सुबोध खलखो, अभिषेक केरकेट्टा, सद्दाम खान उर्फ शेरु, तनवीर आजाद, राजा खान, शहीद अख्तर, राजा गुप्ता, रोहित सोनी, आयुष जायसवाल, राजा रवि राम, भोला बड़ाईक, अनुरवि खाखा, सुमन कुजूर सहित अन्य कार्यकर्ताओं और मुखियाओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।सभी नेताओं ने विश्वास जताया कि श्रीमती कांता एक्का अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए संगठन को और मजबूत करेंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed