1 मई से शुरू होगी जनगणना प्रक्रिया, DC ने दी बड़ी जानकारी—तैयारियां पूरी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जनगणना 2027 को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसकी प्रक्रिया 1 मई से शुरू होने जा रही है। उपायुक्त राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी, जिससे डेटा संग्रहण अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक बनाया जा सकेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण 1 मई से 14 जून तक चलेगा, जिसमें 1 से 15 मई के बीच नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए स्वयं अपनी जानकारी भरने का अवसर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद प्रत्येक व्यक्ति को एक यूनिक आईडी जारी की जाएगी, जिसे फील्ड सर्वे के दौरान दिखाना अनिवार्य होगा।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएंगी और उनका उपयोग केवल जनगणना कार्य के लिए ही किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अफवाहों से बचने और सही जानकारी देने की अपील की। प्रशासन की ओर से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिसमें डिजिटल ऐप, डेटा संग्रहण और सत्यापन की प्रक्रिया सिखाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, क्योंकि इसी आधार पर सरकार नीतियां और योजनाएं बनाती है। ऐसे में हर नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है। प्रशासन का लक्ष्य है कि यह पूरी प्रक्रिया तय समय सीमा में सफलतापूर्वक और पारदर्शिता के साथ पूरी की जाए।

Thanks for your Feedback!

You may have missed