I-PAC डायरेक्टर को मिली बड़ी राहत, जेल से बाहर आएंगे विनीश चंदेल… कोर्ट ने दी जमानत


कोलकाता : I-PAC (Indian Political Action Committee) के निदेशक और सह-संस्थापक विनीश चंदेल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है, जिसके बाद उनके जल्द जेल से बाहर आने की संभावना है।

विनीश चंदेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल से जुड़े कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस मामले में करोड़ों रुपये के लेन-देन और अवैध वित्तीय गतिविधियां सामने आई थीं। इस केस में ED ने पहले भी कई जगह छापेमारी की थी और दस्तावेज जब्त किए थे।
वहीं, अदालत की ओर से जमानत मिलने के बाद अब विनीश चंदेल को जेल से रिहा किया जाएगा। यह मामला अभी भी जांच के दायरे में है और एजेंसियां वित्तीय लेन-देन और कथित अनियमितताओं की जांच आगे जारी रखेंगी।


