एग्जिट पोल पर सियासी घमासान, TMC का बड़ा पलटवार… डेरेक ओ’ब्रायन ने आंकड़ों को बताया गलत

0
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अधिकांश सर्वे में टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर या भाजपा को बढ़त दिखाए जाने के बीच टीएमसी नेता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने इन आंकड़ों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि एग्जिट पोल जमीनी हकीकत को नहीं दर्शाते और ये पूरी तरह गलत साबित हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि वास्तविक परिणाम टीएमसी के पक्ष में होंगे और पार्टी राज्य में मजबूत स्थिति में वापसी करेगी। उनके इस बयान के बाद सियासी बहस और तेज हो गई है।

इसी बीच कई सर्वे में यह भी संकेत मिला है कि राज्य में मुकाबला बेहद करीबी है और अंतिम नतीजा किसी भी तरफ जा सकता है। अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले आधिकारिक चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं।

About The Author

See also  दिल्ली में 70 हजार फैंस के बीच 6 घंटे चला दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, बोले- शो रोकने की हुईं कई कोशिशें

Thanks for your Feedback!

You may have missed