झारखंड ट्रेजरी घोटाला: AG ऑडिट में बड़ा खुलासा, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक महीने में दो-दो बार उठाया वेतन

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में वेतन निकासी से जुड़े बड़े ट्रेजरी घोटाले का खुलासा महालेखाकार (AG) की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कई कोषागारों में तैनात कर्मचारियों ने सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर एक ही महीने में दो बार वेतन और एरियर की निकासी कर ली। इस गड़बड़ी में डीएसपी से लेकर सिपाही स्तर तक के कर्मचारी शामिल पाए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ऑडिट में यह भी सामने आया कि कुल 14 कोषागारों में इस तरह की अनियमितताएं दर्ज की गईं, जहां सैकड़ों कर्मचारियों ने फर्जी या दोहरे भुगतान का लाभ उठाया। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की अवैध निकासी की पुष्टि हुई है, और कई मामलों में तकनीकी खामियों का दुरुपयोग कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया।

मामले के उजागर होने के बाद राज्य सरकार ने पूरे सिस्टम की जांच शुरू कर दी है और सभी कोषागारों से संबंधित रिकॉर्ड की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनसे वसूली और कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जबकि जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

See also  JAC 10वीं रिजल्ट में दो छात्रों ने मारी बाजी, 99.60% के साथ टॉप

Thanks for your Feedback!

You may have missed