जमीन माफियाओं पर डीआईजी का बड़ा एक्शन, एक हफ्ते में तीन जिलों से तलब हुई रिपोर्ट

0
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : पलामू प्रमंडल में जमीन से जुड़े अवैध कारोबार और उससे उत्पन्न हो रहे आपराधिक मामलों पर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रमंडल के डीआईजी किशोर कौशल ने जमीन माफियाओं के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करते हुए गढ़वा, पलामू और लातेहार के पुलिस अधीक्षकों से एक सप्ताह के भीतर सक्रिय भू-माफियाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

डीआईजी के निर्देश के बाद गढ़वा पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। अब केवल छोटे दलालों ही नहीं, बल्कि संगठित तरीके से जमीन कारोबार चलाने वाले बड़े गिरोहों और मास्टरमाइंड पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। पुलिस संदिग्ध नेटवर्क, फंडिंग और जमीन हड़पने से जुड़े मामलों की गहन जांच कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार, हाल के समय में जमीन विवाद से जुड़ी हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे कानून-व्यवस्था पर असर पड़ा है। इसी को देखते हुए प्रमंडल स्तर पर संयुक्त कार्रवाई की रणनीति बनाई गई है। सूची तैयार होने के बाद चिन्हित माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट और सीसीए जैसी कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

See also  अरीना एनिमेशन जमशेदपुर में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 5 छात्रों का चयन; ग्राफिक्स डिजाइनर और सेल्स मैनेजर के पद पर मिली नियुक्ति

Thanks for your Feedback!

You may have missed