आदित्यपुर के दो मैदानों में बन गई सब्जी बाजार, मंदिर और पार्किंग, अब दूसरे वार्ड में राजनीति चालू , RIT थाना के बगल में बननेवाले प्रशासनिक भवन को लेकर राजनीति जोरो पर, निजी कोचिंग संचालक को लेकर आमना सामना

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 स्थित आरआईटी थाना के बगल में खाली भूखंड को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यह भूखंड हाल ही में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के आगमन के दौरान चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में मुक्त कराया गया था। आवास बोर्ड के मास्टर प्लान के अनुसार यह भूमि पेट्रोल पंप, आरआईटी थाना और पोस्ट ऑफिस के लिए सुरक्षित है, वहीं थाना के समीप नगर निगम के प्रशासनिक भवन का भी प्रस्ताव है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक निजी क्रिकेट अकादमी संचालक द्वारा इस मैदान पर दोबारा अतिक्रमण किया जा रहा है। मैदान के बीचों-बीच पिच के नाम पर अवैध पीसीसी निर्माण कर दिया गया है और बच्चों को क्रिकेट प्रशिक्षण देने के नाम पर प्रति माह एक हजार रुपये की वसूली की जा रही है।

वार्ड 30 के नागरिकों का कहना है कि यह मामला केवल खेल प्रशिक्षण का नहीं, बल्कि अवैध कब्जा और उगाही से जुड़ा है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि वार्ड संख्या 29 के कुछ लोग इस मुद्दे को लेकर अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं और प्रस्तावित नगर निगम प्रशासनिक भवन का विरोध कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने वार्ड 29 के जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अपने वार्ड के ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह मैदान सहित अन्य खेल मैदानों को अतिक्रमण से बचाने में विफल रहने वाले लोग अब वार्ड 30 में आकर राजनीति कर रहे हैं। आरोप है कि वार्ड 29 में कई मैदानों पर बाजार, मंदिर और अन्य निर्माण हो चुके हैं, जिन्हें जनप्रतिनिधियों का संरक्षण प्राप्त है।

See also  21वीं जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू, 6 राउंड में खिलाड़ी दिखाएंगे दम

वार्ड 30 के निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द मामले की जांच कर अवैध अतिक्रमण हटाए और प्रस्तावित नगर निगम भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके और मैदान का संतुलित उपयोग सुनिश्चित हो।

वार्ड 30 के बच्चों के लिए शुरू करवायेंगे निशुल्क खेल प्रशिक्षण केंद्र : सुधीर

इधर पार्षद सुधीर चौधरी का कहना है कि विरोध करने वाले लोगो के रोजगार जाने वाला है। इस मैदान के खाली क्षेत्र को विकसित कर वार्ड संख्या 30 के बच्चों के लिए खेल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेंगे, झारखंड का पारंपरिक खेलो जिसमे फुटबॉल, बॉलीवाल, बास्केट बाल, बैडमिंटन कोट तैयार किया जाएगा। इस मैदान में निजी खेल कोचिंग चलानेवालों को नहीं आने दिया जाएगा।

Thanks for your Feedback!

You may have missed