तीसरी बार जीतकर रचा इतिहास, राजेश शुक्ला की बड़ी जीत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ उन्होंने राज्यभर के अधिवक्ताओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता एक बार फिर साबित की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां अनिल तिवारी भी प्रमुख दावेदारों में शामिल रहे। मतगणना के दौरान दोनों के बीच कड़ी टक्कर रही, लेकिन अंतिम चरण में राजेश शुक्ला ने बढ़त बनाते हुए जीत अपने नाम कर ली। बताया गया कि उन्होंने एलिमिनेशन राउंड में 676.55 वोट का आंकड़ा पार कर निर्णायक बढ़त हासिल की।

राजेश शुक्ला लंबे समय से अधिवक्ताओं के हितों के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे हैं। उनके कार्यकाल में वकीलों की समस्याओं को उठाने और बार काउंसिल की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के प्रयासों को सराहा गया है। वहीं, अनिल तिवारी को भी इस चुनाव में मजबूत दावेदार के रूप में देखा गया, जिनके समर्थन में भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता खड़े नजर आए।

लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर राजेश शुक्ला ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। समर्थकों ने इसे उनकी मेहनत, अनुभव और नेतृत्व क्षमता की जीत बताया है, जबकि चुनाव परिणाम ने बार काउंसिल की राजनीति में उनकी पकड़ को और मजबूत कर दिया है।

See also  बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

Thanks for your Feedback!

You may have missed