स्टील प्लांट में बड़ा बदलाव, कार्बन उत्सर्जन घटाने को नई तकनीक लागू

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई डिकार्बोनाइजेशन तकनीक लागू करने की घोषणा की है। कंपनी ने एसएमएस ग्रुप के साथ मिलकर दुनिया की पहली ‘EASyMelt’ तकनीक को अपने जमशेदपुर प्लांट में लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे स्टील उत्पादन प्रक्रिया अधिक पर्यावरण अनुकूल बनेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस तकनीक के तहत जमशेदपुर स्थित ‘E’ ब्लास्ट फर्नेस को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। नई प्रणाली के जरिए मौजूदा प्रक्रिया की तुलना में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 50 प्रतिशत से अधिक कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है।

कंपनी के अनुसार यह पहल लो-कार्बन स्टील उत्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में नेट-जीरो लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी। टाटा स्टील ने 2045 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे हासिल करने के लिए लगातार नई तकनीकों और साझेदारियों पर काम किया जा रहा है।

About The Author

See also  3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed