इकबालपुर में बीजेपी बैठक के बाद बवाल, टीएमसी समर्थकों से झड़प, इलाके में तनाव


कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता के इकबालपुर इलाके में बीजेपी की एक बैठक के बाद तनाव फैल गया। बैठक खत्म होने के बाद बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों के बीच झड़प की स्थिति बन गई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी की बैठक हुसैन शाह रोड क्षेत्र में आयोजित की गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर तनाव का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने के लिए तैनाती बढ़ा दी गई। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।


