कार्यशाला में 32 विषय प्रमुख जुटे, शिक्षा सुधार की बनी बड़ी रणनीति

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा परिसर में रविवार को संकुल स्तरीय विषय प्रमुख और सह विषय प्रमुखों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, ॐ और मां सरस्वती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य सह संकुल प्रमुख रंजय कुमार राय ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सत्र 2026-27 के लिए शैक्षणिक योजना तैयार करना और उसे संकुल के सभी विद्यालयों में लागू करना था, ताकि विद्यार्थियों के पठन-पाठन का स्तर बेहतर हो सके। कार्यक्रम तीन सत्रों में आयोजित हुआ, जिसमें 10 विद्यालयों से 32 विषयों के प्रमुख और सह प्रमुख आचार्य-दीदी शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विमल यादव, शास्त्रीनगर विद्यालय के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिन्हा, सचिव अरुण कुमार सिंह, बिरसानगर विद्यालय के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सहित कई प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

See also  डॉक्टर हॉस्टल में चोरी से हड़कंप, कमरों से सामान लेकर चोर फरार

Thanks for your Feedback!

You may have missed