बंधुआ बाल मजदूरी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, नई नीति से होगा सख्त एक्शन
Advertisements

Advertisements

पटना : बिहार में बंधुआ बाल मजदूरी के मामलों को लेकर सरकार अब सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। बच्चों को जबरन मजदूरी में झोंकने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए नई नीति और विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ऐसे मामलों की पहचान, रोकथाम और पीड़ित बच्चों के बेहतर पुनर्वास को सुनिश्चित करना है।
Advertisements

सरकार की इस योजना में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और समय-समय पर सर्वे कराने पर जोर दिया गया है। साथ ही, रेस्क्यू के बाद बच्चों को आर्थिक मदद, शिक्षा और पुनर्वास सुविधाएं देने की व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी, ताकि वे दोबारा शोषण का शिकार न हों।


