बिहार से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए समर स्पेशल ट्रेनों की सौगात, यात्रियों को मिलेगी राहत


पटना : गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। इन ट्रेनों का संचालन भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को कंफर्म टिकट की सुविधा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ये सभी ट्रेनें बरौनी रूट से होकर गुजरेंगी और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ते हुए लंबी दूरी की यात्रा कराएंगी। इनमें से एक प्रमुख ट्रेन सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल होगी, जो बेंगलुरु तक जाएगी और किउल, झाझा, आसनसोल, भुवनेश्वर तथा विशाखापत्तनम जैसे बड़े स्टेशनों से होकर गुजरेगी।रेलवे का कहना है कि गर्मी के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों की यात्रा आसान हो सके। इन ट्रेनों से खासकर प्रवासी यात्रियों और छात्रों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।


