सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पर बड़ा फैसला, 666 विशेषज्ञों की भर्ती शुरू

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 666 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) को अधियाचना भेज दी है, जिससे बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस पहल की शुरुआत स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने की थी। विभाग ने 20 मार्च 2026 को पत्र भेजकर नियमित नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद 16 अप्रैल को संबंधित विभाग ने आरक्षण रोस्टर के साथ प्रस्ताव JPSC को भेज दिया।

सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से जिला और अनुमंडल स्तर के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और मरीजों को विशेषज्ञ इलाज आसानी से मिल सकेगा। लंबे समय से डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिसे इस भर्ती से सुधारने की उम्मीद है।

See also  पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, परिवार का हंगामा… हत्या का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed