नगर निगम ने जारी की नई बोरिंग गाइडलाइन, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई, लोगों में बढ़ी चिंता

0
Advertisements
Advertisements

धनबाद : धनबाद नगर निगम ने शहर में बोरिंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत डीप बोरिंग पर रोक जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किसी भी तरह की बोरिंग करना नियमों के खिलाफ होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, शहर में भूजल स्तर लगातार गिरने के कारण यह प्रतिबंध पहले से लागू है, लेकिन कई लोग नियमों की अनदेखी कर बोरिंग करा रहे हैं। निगम ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में जुर्माना और कानूनी कार्रवाई दोनों की जाएगी। साथ ही अवैध बोरिंग करने वाले और कराने वाले दोनों जिम्मेदार माने जाएंगे।

नगर निगम का कहना है कि पानी के संरक्षण और शहर में जल संकट को रोकने के लिए यह कदम जरूरी है। लोगों से अपील की गई है कि वे केवल अनुमति प्राप्त प्रक्रिया के तहत ही बोरिंग कराएं, अन्यथा कार्रवाई तय है।

 

See also  IAF विमान की ‘हार्ड लैंडिंग’ से पुणे एयरपोर्ट की रनवे बंद, उड़ानें रद्द और डायवर्ट, यात्रियों में अफरा-तफरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed