जंपाना श्रेया बनीं कोल्हान टॉपर, CBSE 10वीं में 98.6% अंक लाकर रचा इतिहास


जमशेदपुर : सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (JPS) की छात्रा जंपाना श्रेया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोल्हान क्षेत्र में टॉप किया है। उन्होंने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और अपनी मेहनत से पूरे क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया है।

जानकारी के अनुसार श्रेया के कुल 500 में से 493 अंक आए हैं। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन पर स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। लड़कियों के बेहतर प्रदर्शन के बीच श्रेया की उपलब्धि को क्षेत्र की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। श्रेया की इस सफलता ने न सिर्फ उनके स्कूल का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र में भी उनकी चर्चा हो रही है। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


