बहरागोड़ा में द्वितीय विश्वयुद्ध के बम मिलने से मचा हड़कंप, सेना ने किया सुरक्षित निष्क्रिय

0
Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में द्वितीय विश्वयुद्ध से जुड़े होने की आशंका वाले दो शक्तिशाली बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ये बम मिट्टी की खुदाई और एक ग्रामीण के घर की जांच के दौरान सामने आए थे। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुईं और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर खाली कराया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसके बाद भारतीय सेना की विशेष टीम मौके पर पहुंची और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच दोनों बमों को नियंत्रित तरीके से निष्क्रिय किया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान आसपास के एक किलोमीटर क्षेत्र को सील रखा गया ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना न हो सके।

सेना और प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में राहत का माहौल है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध वस्तु मिले तो तुरंत सूचना दें और उसे छूने या पास जाने की कोशिश न करें।

See also  299 नियुक्ति पत्र बांटकर बड़ा कदम, कुपोषण खत्म करने की जिम्मेदारी सौंपी

Thanks for your Feedback!

You may have missed