पीड़िता से मिलने टीएमएच पहुंचे कुणाल षाड़ंगी, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

0
Advertisements
Advertisements

JAMSHEDPUR: बिष्टुपुर स्थित बजरंग चाय दुकान में झुलसी युवती मेहंदी कुमारी का हालचाल जानने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी आज टीएमएच अस्पताल पहुंचे। उनके साथ झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य पवन सिंह तथा युवा साथी विक्टर सोरेन भी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अस्पताल में उन्होंने पीड़िता, उनके परिजनों एवं इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. पंकज से मुलाकात कर स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से स्पष्ट रूप से कहा कि पीड़िता के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक इलाज जारी रखा जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

घटना को गंभीर बताते हुए कुणाल षाड़ंगी ने राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा, एसएसपी पीयूष पांडे एवं सिटी एसपी शिवाशीष से दूरभाष पर वार्ता की और इस जघन्य कांड में शामिल सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

See also  दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, पिस्टल तानकर वारदात… 2 बदमाश पकड़कर पीटे

Thanks for your Feedback!

You may have missed