भीषण गर्मी के बीच स्कूल समय परिवर्तन की मांग तेज, शिक्षा सत्याग्रह ने सीएम और जिला उपायुक्त से की माँग

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur : जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी, तेज तपिश और लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग तेज हो गई है। शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक अंकित आनंद ने इस मुद्दे को उठाते हुए जनहित में सभी कोटि के स्कूलों का समय परिवर्तित करने की आवश्यकता बताई है।

अंकित आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को टैग कर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब अदालतों का समय भी मॉर्निंग कर दिया गया है, तो स्कूली बच्चों को भी इस भीषण गर्मी से अविलंब राहत मिलनी चाहिए।

उन्होंने चेताया कि दोपहर के समय स्कूल संचालन बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन व लू जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है।

उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों का समय प्रातःकालीन करने का निर्णय शीघ्र लिया जाए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  भीषण गर्मी का असर, स्कूल टाइमिंग बदली—सुबह की शिफ्ट अनिवार्य

Thanks for your Feedback!

You may have missed