शराब दुकान में पिस्तौल लहराने से हड़कंप, विवाद के बाद आरोपी की पहचान

0
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : गम्हरिया थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपोजिट शराब दुकान में पिस्तौल लहराने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल की दोपहर शराब खरीदने को लेकर कुछ लोगों और दुकानदार के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर काउंटर पर खड़े व्यक्ति पर तान दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि उसके साथ आए अन्य लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर उसे शांत कराया और स्थिति को संभाला।

आरोपी की पहचान मयंक बारी उर्फ गोलू बारी के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है, हालांकि स्थानीय स्तर पर इसे दबाने की कोशिशों की भी चर्चा है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

About The Author

See also  सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर प्रशासन सख्त, कंपनियों को परिसर के अंदर व्यवस्था करने का आदेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed