पीजी वारदात में प्रेमी ने मौत दे दी, बेड बॉक्स में मिला शव—हैरान कर देने वाले खुलासे


नई दिल्ली : मंगोलपुरी इलाके में एक पीजी की कमरे में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को यहां पत्थर मार्केट स्थित एक पीजी के डबल बेड के स्टोरेज बॉक्स में महिला का शव मिला, जिस पर गला घोंटने और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने इस हत्या से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक महिला (35) अपने प्रेमी से मिलने उस पीजी में आई थी। वहां करीब एक घंटे तक दोनों साथ रहे। बातचीत के दौरान जब महिला ने प्रेमी के 50 साल के चाचा और उसके दोस्त के साथ संबंध बनाने से इंकार किया तो दोनों ने मिलकर उस पर हमला किया। मुख्य आरोपी ने महिला को ज़मीन पर गिरा कर कंबल से दबाया और गला घोंटकर उसे मार डाला। हत्या के बाद शव को डबल बेड बॉक्स में छिपा दिया गया। तीनों आरोपी मंगोलपुरी के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या और सबूत छिपाने के आरोप में केस दर्ज किया है।


