सोना देवी विश्वविद्यालय में आज नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के विवेकानन्द सभागार में आज नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम, सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला तथा सिविल डिफेंस एवं मेराकी संस्था जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इस जागरूकता अभियान में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने कहा कि नशा के दुष्प्रभाव से सबसे ज्यादा युवा वर्ग प्रभावित हो रहे हैं. सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपने अपने क्षेत्र के लोगों को इससे बचने के लिए जागरूक करें. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जमशेदपुर स्थित कम्पोजिट कंटोल रूम में 112 पर फोन कर डग्स के कारोबारियों के संबंध में सूचना दे सकते हैं. श्री गर्ग ने सिंथेटिक ड्रग्स से भी सचेत रहने की सलाह दी. उन्होंने विद्यार्थियों को नशा से दूर रहने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशासन इस क्षेत्र को नशा मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में कार्य कर रही है.
सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने विद्यार्थियों को नशा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि रांची के केंद्रीय मनःचिकित्सा संस्थान में ड्रग्स एडिक्शन का अच्छा ईलाज किया जाता है. इनके प्रति समाज को संवेदनशील होना होगा तथा सहानुभूति से पेश आना होगा. श्री सिंह ने मेराकी संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि मेराकी संस्था ने सोना देवी विश्वविद्यालय के साथ इस जागरूकता कार्यक्रम को आयोजित की. कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों के साथ सहानुभूति रखते हुए उनके पुनर्वास की व्यवस्था भी करनी चाहिए. श्री सिंह ने शैक्षणिक संस्थाओं के परिसर को नशा मुक्त बनाने के लिए यूजीसी तथा WHO द्वारा जारी किए गये दिशानिर्देशों की भी चर्चा की.
मेराकी संस्था जमशेदपुर की सचिव रीता पा़त्रा ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में जिला प्रशासन के सहयोग से पिछले एक वर्ष से लगातार नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इन्होंने कहा कि सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ घाटशिला के चुनिन्दा क्षेत्रों में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
सिविल डिफेंस के उपाध्यक्ष श्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि नागरिक सुरक्षा नागरिकों द्वारा की जाती है. आपातकाल में सिविल डिफेंस के वालेंटियर सहायता कार्य करते हैं. झारखंड के बोकारो तथा ज़मशेदपुर में सिविल डिफेंस कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भी सिविल सिविल डिफेंस वॉलेंटियर बनाया जाएगा. दयाशंकर मिश्र ने एमवीआई एक्ट, पोस्को एक्ट, सड़क दुर्धटना में घायलों की सहायता करने तथा नशा मुक्ति अभियान के लिए भी विद्यार्थियों को जागगरूक किया.
सोना देवी विश्वविद्यालय के नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में घाटशिला के थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा तथा मउभंडार के थाना प्रभारी नीरज गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया. राजेंद्र मुंडा ने कहा कि अब पुलिसिंग में बहुत बदलाव आया है. लोग थाना आकर बेहिचक पुलिस को अपनी समस्या बताएं. पुलिस पब्लिक फ्रेंडली बनकर अपना दायित्व निभा रही है. इन्होंने कहा कि हर वो नागरिक महान है जो देशहित में काम कर रहा है. श्री गुप्ता ने कहा कि इन दिनों राज्य में नशे के कारोबारियों की गतिविघियां बढी हैं. समाज के सभी वर्ग के लोगों को एकजुट होकर इनके  खिलाफ आगे आना होगा. सोना देवी विश्वविद्यालय के नशा मुक्ति
जागरूकता अभियान की शुरूआत दीप प्रज्जवलन तथा गणेश वंदना से हुई बी फार्मा की छात्रा मौसमी महतो ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन सहायक कुलसचिव अर्चना सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ नित नयना ने किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed