नई कार से मसूरी जा रहे युवक ने वाहन रेलिंग पर चढ़ाया, बड़ा हादसा टला

0
Advertisements
Advertisements

देहरादून : मसूरी घूमने जा रहे पर्यटकों की नई कार देहरादून के माल आफ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग पर चढ़ गई, जिससे बड़ा हादसा होते‑होते टल गया। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे हुई जब हरियाणा के सोनीपत‑पानीपत के रहने वाले चालक सिद्धार्थ अपनी नई Nexon कार में चाचा रूपेश और भतीजे प्रवीन के साथ मसूरी का प्लान बनाकर निकल रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक संभवतः नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सीधे रेलिंग पर चढ़ गया और दोनों एयरबैग खुल गए। इस घटना में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विजय प्रताप ने सिद्धार्थ को हिरासत में लिया और वाहन को सीज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

See also  2 से 6 मई तक टेबल टेनिस का बड़ा मुकाबला, इंटर स्कूल चैंपियनशिप को लेकर बढ़ा उत्साह

Thanks for your Feedback!

You may have missed