84 की उम्र में जिम में पसीना बहाते दिखे खलनायक, बेटी की बात सुनते ही बदला अंदाज, वीडियो वायरल
Advertisements

Advertisements

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रंजीत का एक जिम वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 84 साल की उम्र में भी वह जिम में एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। वीडियो में वह केबल मशीन पर वर्कआउट करने की कोशिश करते दिखते हैं, हालांकि शुरुआत में उन्हें थोड़ी दिक्कत होती है।
Advertisements

वीडियो में उनकी बेटी, जो उनकी जिम ट्रेनर भी हैं, उन्हें लगातार गाइड करती नजर आती हैं। जब रंजीत एक्सरसाइज सही तरीके से नहीं कर पाते, तो उनकी बेटी मजाकिया अंदाज में उन्हें उनके पुराने फिल्मों के विलेन वाले दिनों की याद दिलाती हैं। यह सुनते ही रंजीत का अंदाज बदल जाता है और वह उसी स्टाइल में पूरे जोश के साथ एक्सरसाइज करने लगते हैं।


