रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, डिप्टी मेयर ने खुद रक्तदान कर बढ़ाया उत्साह


आदित्यपुर : सामाजिक संस्था ‘संवेदना एक छोटी सी पहल’ द्वारा आदित्यपुर-2 स्थित टाटा स्टील कम्युनिटी सेंटर में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और पूर्व झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया और समाज के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है और यह समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।
इस शिविर में जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया और बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया।


