25 दिनों से पानी को तरस रहे लोग, महिलाओं का फूटा गुस्सा, सड़क पर प्रदर्शन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम प्रखंड के हेंसड़ा हरिजन बस्ती में पिछले 25 दिनों से गंभीर जल संकट बना हुआ है, जिससे करीब 20 परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती का एकमात्र चापाकल खराब पड़ा है और उससे बहुत कम पानी निकल रहा है, जिससे लोगों की दैनिक जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

लगातार शिकायतों के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने खाली बाल्टी, हांडी और डेगची लेकर खराब चापाकल के पास जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

महिलाओं का आरोप है कि न तो विभाग ने और न ही जल सहिया ने इस समस्या पर ध्यान दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यह घटना प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

See also  छत से गिरने के बाद युवक की मौत, अस्पताल में बिल को लेकर हंगामा

Thanks for your Feedback!

You may have missed