ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत 4 गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई


जमशेदपुर : सोनारी थाना पुलिस ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर 1 अप्रैल की रात डोबो पुल के पास मरीन ड्राइव रोड पर छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने 43 पुड़िया ब्राउन शुगर (करीब 5 ग्राम) और 6 हजार रुपये नकद बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों में भारती कैवर्त, विशाल कैवर्त, रिषभ साहू और कुमार बहादुर शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि ये लोग इलाके में संगठित तरीके से नशे का कारोबार चला रहे थे। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर बढ़ते नशा कारोबार को देखते हुए पुलिस ने अभियान तेज करने के संकेत दिए हैं।


