IPL मैच में मोबाइल चोरी का बड़ा खुलासा, 11 नाबालिग समेत 12 गिरफ्तार

0
Advertisements

बेंगलुरु : कब्बन पार्क पुलिस ने आईपीएल के उद्घाटन मैच के दौरान मोबाइल चोरी करने वाले झारखंड के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 11 नाबालिग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एकमात्र वयस्क शुभम कुमार (26), जो साहिबगंज का निवासी है, भी शामिल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच के बाद स्टेडियम से निकल रही भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन चोरी करता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 21 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह मैच से एक दिन पहले ही बेंगलुरु पहुंच गया था और चोरी की योजना पहले से तैयार थी। पुलिस को यह भी आशंका है कि इस गिरोह का संबंध अप्रैल 2025 में चेन्नई में हुए आईपीएल मैच के दौरान हुई मोबाइल चोरी की घटनाओं से हो सकता है।

About The Author

See also  मां के श्राद्ध कर्म के बीच सरकारी कामकाज निपटा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, लगातार दूसरे दिन देखीं जरूरी फाइलें

Thanks for your Feedback!

You may have missed