विरासत बनाम बदलाव की सीधी भिड़ंत, हाई वोल्टेज मुकाबले में कौन मारेगा बाजी?


जोरहाट : असम के मरियानी विधानसभा सीट पर 2026 चुनाव को लेकर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। यहां एक ओर बीजेपी के उम्मीदवार और कई बार विधायक रह चुके रूपज्योति कुर्मी मैदान में हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस की डॉ. ज्ञानश्री बोरा बदलाव के एजेंडे के साथ चुनौती दे रही हैं। इस सीट पर मुकाबला अनुभव और नई सोच के बीच सीधी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है।

डॉ. ज्ञानश्री बोरा, जो पहले असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं, जनता के मुद्दों जैसे पानी की कमी, सड़क, बेरोजगारी और सीमा विवाद को चुनावी मुद्दा बना रही हैं। वहीं रूपज्योति कुर्मी लंबे समय से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं और उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। ऐसे में यह चुनाव तय करेगा कि मतदाता पुराने अनुभव पर भरोसा जताते हैं या बदलाव की ओर कदम बढ़ाते हैं।


